मंगलवार, 15 अगस्त 2017

चुनरी केशरिया

           
               चुनरी केशरिया

हर्षित होती थी हिमालय के ॐ गुँजन से,
देव भूमि में देवों के स्तुति वंदन से ।
और हर्षित होती स्वामी-गांधी के उपदेशों से,
संत-महात्मा नानक-मुहम्मद के संदेशों से ।

सत्य-अहिंसा के पथ पर लहराती थी सादी चुनरिया को,
चलो मातृभूमि बुला रही आज सीमा पर लहरा के चुनरी केशरिया को।

रंग जाती थी वन-उपवन की हरियाली में,
रंग-बिरंगे फूलों की पत्ती-पत्ती डाली-डाली में।
और जल क्रीड़ा करती हिन्द महासागर की छाती में,
गंगा-जमुना कृष्णा-कावेरी झेलम की पानी में।

किसानों के खेतों में दौड़कर लहराती थी हरी चुनरिया को,
चलो मातृभूमि बुला रही आज सीमा पर लहरा के चुनरी केशरिया को।

सजती थी हिमालय का ऊंचा मुकुट लगा के,
श्रृंगार उत्तर भारत का पश्चिम का आँचल फैला के।
और पूरब का झंडा करधनी मध्य भारत का पहन के,
पैजनिया पहनती दक्षिण का क्षन-क्षन क्षन के।

प्रेम भूमि पर नृत्य करके लहराती थी लाली चुनरिया को।
चलो मातृभूमि बुला रही आज सीमा पर लहरा के चुनरी केशरिया को।

चलो मातृभूमि बुला रही आज सीमा पर लहरा के चुनरी केशरिया को।

                               -: दाता राम नायक “DR”

मेरे मृत्युंजय

 कर दिया है मैने अपना सारा जीवन तेरे चरणों में अर्पण मुझे किसका लागे डर? अब किसका लागे भय? मेरे मृत्युंजय मेरे मृत्युंजय.... मेरा रास्ता भी ...